दुमका मेें भीषण सड़क हादसा, टेलर व कंटेनर के टक्कर में एक की मौत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 7, 2025
- 1 min read

दुमका-रामपुरहाट रोड में करमा मोड़ के पास हुआ हादसा
दुमका। दुमका रामपुरहाट मार्ग पर रामपुर, दासोराय के आगे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करमा मोड़ के पास रविवार की शाम 3 बजे हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो में से एक चालक की मौत हो गयी है जबकि दूसरा इलाजरत है। घायल चालक बिहार के वैशाली जिला का रहेनेवाला शिवपूजन राय है।

कोलकाता से नेपाल जा रहा था कंटेनर
जानकारी के अनुसार टेलर और कंटेनर में हुए जोरदार टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों चालकों को ईलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां ईलाज के दौरान टेलर चालक की मौत हो गयी है। उसकी पहचान नहीं हो पायी है। जबकि गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक शिवपूजन राय इलाजरत है। वह कोलकाता से कंटेनर लेकर नेपाल जा रहा था।






Comments