top of page

दुमका में सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सम्पूर्ण जिले में चलने वाले “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान” को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि इस अवधि में जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल) में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं एवं किशोरियों के लिए हाइपरटेंशन, मधुमेह, मुख, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया, टीबी, सिकल सेल जैसी बीमारियों की जांच एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर में की जायेंगी स्त्री रोग से संबंधित जरूरी जांच

स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग से संबंधित जरूरी जांच इस दौरान की जायेंगी। अभियान के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड का वितरण और बच्चों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की जाएगी। साथ ही व्यवहार परिवर्तन एवं जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित होंगी, जिनमें किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण परामर्श तथा कुकिंग ऑयल की खपत में कमी संबंधी जानकारी दी जाएगी।

छात्राओं के जांच के लिए की जायेगी विशेष व्यवस्था

उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड स्तर पर इस अभियान की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार कर जिले की अधिक से अधिक महिलाओं व परिवारों को इस अभियान का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम पंचायत एवं गांव स्तर से जुड़े सखी मंडल की महिलाओं को कैम्प तक लाने का कार्य किया जाय। वैसे विद्यालय जहां छात्राओं की संख्या ज्यादा है वहाँ जांच की व्यवस्था की जाय। कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के भी छात्राओं के जांच हेतु कैम्प लगाया जाए। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले रक्त दान शिविर को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page