top of page

दुमका में शराब दुकानों की संख्या 82 से घटकर रह जायेगी 70

शराब दुकानों के बंदोवस्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 अगस्त से

दुमका। झारखंड में अब शराब दुकान को सरकार निजी हाथ में सौंपने जा रही है और इसको नई नीति के तहत 8 अगस्त से दुकानों की बंदोबस्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया जायेगा। यह पोर्टल 20 अगस्त तक खुला रहेगा और 22 अगस्त को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही दुकानों की बंदोबस्ती की जाएगी। इसके तहत दुमका जिले में 70 दुकान की बंदोबस्ती की जानी है जिसके लिए 22 समूह बनाया गया है। इस नई नीति के तहत अब सभी दुकानें कम्पोजिट होगी जिसमें देशी, विदेशी और मशालेदार शराब मिलेगी। लगभग 8 दुकान को दुमका में सिर्फ देशी शराब के लिए बंदोबस्त किया जाएगा। इससे पूर्व दुमका में शराब की 82 दुकानें संचालित थी।

पहले से महंगी हो जायेगी शराब

सरकार द्वारा एक सितंबर से लागू की जाने वाली नयी उत्पाद नीति 2025 में पहले के मुकाबले शराब की खुदरा दुकानों की संख्या कम होगी. हालांकि सरकार को इन खुदरा दुकानों से पहले के मुकाबले ज्यादा राजस्व मिलेगा. उत्पाद नीति 2025 में विदेशी शराब की बिक्री के लिए अलग दुकानें नहीं होगी. कंपोजिट दुकानों से ही विदेशी शराब की बिक्री होगी। दुमका के उत्पाद अधीक्षक प्रीति नंदन भगत ने बताया कि जो भी लोग शराब दुकान की लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यह बंदोबस्ती पूरे पांच साल के लिए किया जा रहा है और शराब की कीमत थोड़ी महंगी भी हो सकती है। दरअसल सरकार ने 01 सितंबर से उत्पाद नीति 2025 लागू करने के लिए राज्य में शराब की खुदरा बिक्री के लिए कुल दुकानों की संख्या 1343 निर्धारित की है। इन दुकानों से सितंबर 2025 से मार्च 2026 तक के लिए 2402.00 करोड़ रुपये का राजस्व का अनुमान किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) के दौरान पुरानी और नयी नीति के सहारे कुल 3585.00 करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमान किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष यह 2985.00 करोड़ रुपये था।

फिलहाल शराब की खुदरा बिक्री के लिए हैं 1453 दुकानें

फिलहाल उत्पाद नीति 2022 के तहत राज्य में शराब की खुदरा बिक्री के लिए कुल 1453 दुकानें हैं. यानी उत्पाद नीति 2025 में 2022 के मुकाबले 110 दुकानें कम होंगी. उत्पाद नीति 2025 में शराब की खुदरा बिक्री के लिए सिर्फ दो ही तरह की दुकानें होंगी. एक दुकान में सिर्फ देसी शराब की बिक्री होगी और दूसरी दुकान में देसी शराब के साथ विदेशी शराब की भी बिक्री होगी। शराब की कुल 1343 दुकानों में से 159 दुकानों में सिर्फ देसी शराब की बिक्री होगी. 1184 कंपोजिट दुकानों में देसी और विदेशी शराब की बिक्री होगी. उत्पाद नीति 2022 में शराब की खुदरा बिक्री के लिए तीन तरह की दुकानें हैं. देसी शराब के लिए 280, कंपोजिट 640 और विदेशी शराब की 533 दुकानें हैं।


2025 और 2022 में जिलावार शराब दुकान

सिमडेगा 16 15

खूंटी 21 22

पाकुड़ 33 36

जामताड़ा 31 36

लोहरदगा 11 15

गिरिडीह 100 100

दुमका 70 82

चाईबासा 47 41

गुमला 15 15

धनबाद 130 140

बोकारो 75 83

रामगढ़ 42 43

गढ़वा 41 43

गोड्डा 46 46

सरायकेला 56 64

चतरा 40 40

लातेहार 23 23

पलामू 70 79

साहिबगंज 48 54

हजारीबाग 62 66

देवघर 71 83

पूर्वी सिंहभूम109 110

रांची 150 166

कोडरमा 34 41

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page