top of page

दुमका में वृद्ध महिला कीे हत्या, तीनों अभियुक्त गिरफ्तार

महिला के साथ तीनों ने की थी मारपीट, इलाज के दौरान हुई मृत्यु

दुमका। रानेश्वर थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव में 3 व्यक्ति द्वारा एक वृद्ध महिला को मार कर जख्मी करने एवं इलाज के दौरान वृद्ध महिला का मौत होने के आरोप में रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने 3 नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि 15 सितम्बर को आसनबनी गांव के सीमांत पाल ने रानेश्वर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उन्हें एवं उनकी माँ आरती पाल (उम्र करीब 65 वर्ष) के साथ आसनबनी गांव के निवासी अमर पाल एवं दुमका जिला के मुफस्सिल थाना के माँझीयारा के रहने वाले उत्तम पाल एवं गौतम पाल के द्वारा मारपीट कर जख्मी करने तथा जख्मी होने के कारण इलाज के दौरान माँ आरती पाल का मृत्यु होने के संबंध में लिखित सूचना दिया गया था। इस संबंध रानेश्वर थाना कांड संख्या 36/25, धारा 103 (1) 3(5) बी०एन०एस० विरुद्ध तीनो नामजद आरोपी पर प्रथामिकी दर्ज किया गया।

डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने 24 घंटे के अंदर तीनों को दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय दुमका के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा छापेमारी के क्रम में कांड के प्रथामिकी अभियुक्त अमर पाल, उत्तम पाल एवं गौतम पाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त तीन लाठी को बरामद किया गया है। टीम में रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सरोज प्रसाद मेहता (अनुसंधानकर्ता), पुलिस अवर निरीक्षक विशाल खलको एवं सशस्त्र बल शामिल थे।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page