top of page

दुमका में राज्य स्तरीय एकलव्य विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रशिक्षु आईएएस, एनसीसी के कर्नल, खेल पदाधिकारी व डीएसपी ने किया उद्घाटन

दुमका। दुमका में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 (ईएमआरएस स्पोर्ट्स मीट 2025) का शुभारंभ सोमवार को काठीजोरिया स्थित प्लस टू एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में हुआ। दुमका में सहायक दण्डाधिकारी के पद पर पदस्थापित प्रशिक्षु आईएएस नाजिस अंसारी, 4 झारखण्ड गर्ल्स बटालियन एनसीसी दुमका के कमान अधिकारी कर्नल अनिल यादव, जिला खेल पदाधिकारी तुफान पोद्दार और प्रोबेसनर डीएसपी आकाश भारद्वाज ने की। पहले दिन हुए कबड्डी और खो-खो दोनों ही प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर ईएमआरएस तसरिया, गोड्डा की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के आयोजन और संचालन में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में से सुखमती सोरेन, रंजु कुमारी, पुष्पलता झा, सुजाता था, नकुल प्रसाद मांझी, आकाश मंडल, दीनबंधु, मृणालनी, मरियम, मैरी, अनादि गोराई, नीतिश राय, रजनीश सिंह, पवन कुमार, सौरभ कुमार, विपुल कुमार आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी।

खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा: नाजिस अंसारी

प्रशिक्षु आईएएस नाजिस अंसारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। यह हमारे शारीरिक एवं मानसिक दोनों ही विकास का स्रोत है। अब खेल बच्चों के भविष्य को संवारने का माध्यम बन चुके हैं। खेल से जीवन स्तर सुधरता है और यह सफलता की नई राह खोलता है। उन्हांेंने खिलाड़ियों को पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने और निष्पक्ष प्रतियोगिता की अपील की। कर्नल अनिल यादव ने कहा कि अनुकूल परिस्थितियों में तो सभी अपना पराक्रम दिखाते हैं। विपरीत परिस्थितियों से जो लड़कर जीतता है वही सच्चा खिलाड़ी होता है। खेल के क्षेत्र में अपना, अपने परिवार का, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। तुफान पोद्दार ने कहा कि खेल जीवन को सरल, संतुलित बनाता है, खेल से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, ऊर्जा बढ़ती है, नियमित खेल से शरीर फिट और सक्रिय रहता है। मानसिक तनाव और चिंता कम होती है। खेल से अनुशासन और एकाग्रता में सुधार होता है।

छह एकलव्य विद्यालयों की 500 छात्राएं ले रही हैं हिस्सा

विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह ने बताया कि एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय काठीजोरिया के सौजन्य से यह प्रतियोगिता 8 से 10 सितंबर तक आयोजित हो रही है। इसमें राज्य के गोड्डा, पश्चिम सिंहभूम, लोहरदगा, गिरिडीह, धनबाद और दुमका की आदर्श एकलव्य विद्यालयों की 500 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, योग, बैडमिंटन, शतरंज और तीरंदाजी के मुकाबले शामिल हैं।

कबड्डी परिणाम

विजेता: ईएमआरएस तसरिया, गोड्डा

खिलाड़ी: सुमित्रा हांसदा, शर्मिला टुडू, लक्ष्मी बस्की, मुस्कान टुडू, सरिता मरांडी, ललिता मरांडी, अंजुला टुडू, शीत कुमारी सोरेन, प्रियंका टुडू, सुचीता सोरेन।

उप विजेता: ईएमआरएस तोड़सुंदरी, पश्चिम सिंहभूम

खिलाड़ीरू गीता बांकिरा, रानी बिरुआ, सानिया पाट पिंगुआ, अंबिका उरांव, शीतल मुर्मू, बिंती गागरा, किरण पूर्ति, जनवी हेम्ब्रम, प्रतिमा सोरेन, चांदनी टुडू।

खो-खो परिणाम

विजेता: ईएमआरएस तसरिया, गोड्डा

खिलाड़ी: सावित्री हांसदा, लुखिमुनी हांसदा, अनुप्रिया मुर्मू, अंजु टुडू, लक्ष्मी हेम्ब्रम, रेनू मालतो, प्रीति हेम्ब्रम, अरुणा हेम्ब्रम, सावित्री मरांडी, सुशीला बस्की, रीमा हेम्ब्रम, प्रियंका हेम्ब्रम।

उप विजेता: ईएमआरएस तोड़सुंदरी, पश्चिम सिंहभूम

खिलाड़ी: मंजू गागरा, मनकुमारी मुर्मू, प्रियांशु आल्दा, सुनंदा बिरुआ, सरिता सिंह, गीता चंपिया, संध्या बांकिरा, मेनोती सिंकू, राखी महली।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page