top of page

दुमका में राज्यपाल ने 78 टॉपर्स और 37 शोधार्थियों को मेडल व उपाधि देकर किया सम्मानित

ree

एसकेएमयू का नवमां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) का नवमां दीक्षांत समारोह सोमवार को कन्वेंशन सेंटर में अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने की। इस अवसर पर कुल 78 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और 37 पीएचडी शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न परीक्षाओं में सफल 33,697 छात्रों को इन-एबसेंशिया डिग्री दी गई।

ree

तृप्ति शोभा मरांडी बनीं बेस्ट ग्रेजुएट

दीक्षांत समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं तृप्ति शोभा मरांडी, जिन्हें इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्नातक (बेस्ट ग्रेजुएट) घोषित किया गया। तृप्ति सेंट जेवियर्स कॉलेज, महारो की गणित विभाग की छात्रा (यूजी सत्र 2021दृ24) हैं और उन्होंने विश्वविद्यालय में सर्वाेच्च अंक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की।

ree

पारंपरिक परिधान में दिखी सांस्कृतिक छटा

समारोह में इस बार भी भारतीय पारंपरिक परिधानों की विशेष झलक देखने को मिली। डिग्री और मेडल लेने पहुंचे छात्र-छात्राएं कुर्ता-पायजामा, सलवार-कुर्ता और साड़ी जैसे पारंपरिक वस्त्रों में नजर आए, जिससे पूरा माहौल सांस्कृतिक वैभव से भर गया।

ree

राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं, शिक्षा व शोध को बताया भविष्य की नींव

कुलाधिपति सह राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहाकृ “दीक्षांत का अर्थ किसी शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की एक नई शुरुआत है।” “आपके हाथों में जो उपाधि है, वह सिर्फ प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि आपके परिश्रम, आपके माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतीक है।” “समाज, संस्कृति और राज्य के विकास में योगदान देना अब आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।” उन्होंने उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और शोध को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने में युवा पीढ़ी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

ree

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page