top of page

दुमका में मदनपुर स्टेशन के पास मिली तीन टुकड़ों में लाश

दुमका में रेल दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत

दुमका जिले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई, जब मदनपुर स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जरमुंडी निवासी मुकेश तांती के रूप में की गई है। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शव तीन अलग-अलग हिस्सों में मिला।

घर लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मुकेश तांती के पिता भैरव तांती शहर की टेलर गली में सिलाई की दुकान चलाते हैं। पिता देवघर सत्संग में गए थे और दिन में बेटे को फोन कर कुछ जरूरी काम के लिए दुकान संभालने को कहा था। मुकेश दुकान आया और शाम करीब तीन बजे दुकान बंद कर ट्रेन से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह चलती ट्रेन से गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। पुलिस के अनुसार शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिससे यह स्पष्ट होता है कि गिरने के बाद ट्रेन के चक्कों की चपेट में आया।

शनिवार को होगा पोस्टमार्टम

शव को पुलिस ने रात में सुरक्षित रखवा दिया है और शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page