दुमका में भीषण सड़क हादसा, शहर के दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Nov 17
- 1 min read

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई
दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोटठया के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही टोयोटा कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
लखीकुंडी मोहल्ले के थे सभी युवक
हादसे में शामिल पांचों युवक दुमका शहर के लखीकुंडी मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में शुभोदीप राँय (32 वर्ष) और मोहम्मद आसिफ (24 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवकों में मोहम्मद मिराज, मोहम्मद साबिर और मोहम्मद इम्तियाज शामिल हैं।
देवघर से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सभी युवक पहले सिउड़ी में मरीज को भर्ती कराने गए थे। वहां से लौटने के बाद वे घूमने के लिए देवघर गए थे। देवघर से वापस दुमका लौटते समय कोटठया टोल प्लाजा के पास मोड़ पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार को शुभोदीप चला रहा था।
लखीकुण्डी में हड़कंप, अस्पताल में उमड़ी भीड़
हादसे की खबर फैलते ही दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। दो युवकों की मौत से पूरे लखीकुंडी मोहल्ले में शोक का माहौल है।
घायलों का चल रहा इलाज
गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
















Comments