top of page

दुमका में बड़ा सड़क हादसा, पिता की मौत, पुत्र घायल

आक्रोशित ग्रामीणों ने साहेबगंज-गोविंदपुर मार्ग पर लगाया जाम

दुमका। गोविंदपुर-दुमका-साहिबगंज मार्ग पर रविवार की सुबह मसलिया थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई है जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान नरेश मरांडी (55 वर्ष) के रूप में की गई है जबकि घायल बेटे का नाम शिवनारायण मरांडी (उम्र 32 वर्ष) है। घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

मसलिया के गोटीडीह मोड़ के पास ट्रक ने रौंदा

सड़क दुर्घटना में मौत की यह घटना रविवार सुबह 7 बजे के लगभग हुई है। दुर्घटना में मौत से जहां मृतक के परिजनों के राने से पूजा का माहौल गमगीन हो गया है वहीं स्थानीय ग्रामीणा ने गोविंदपुर-दुमका-साहिबगंज मार्ग पर मसलिया थाना क्षेत्र के गोटीडीह मोड़ के पास बांस-बल्ला व झांड़ियां रखकर सड़क को जाम कर दिया है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा और घायल बेटे के इलाज की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल पर मृतक की साइकिल भी पड़ी है जिसके ट्रक ने रौंद दिया है।

घर में महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा

दुमका। जानकारी के मुताबिक दोनों पिता पुत्र अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खेती को लेकर आपस में चर्चा कर रहे थे कि इसी दौरान जामताड़ा की ओर से आ रही सीमेंट लदी एक ट्रक दोनों को रौंदते हुए भाग निकली। बताया जाता है कि पिता साइकिल पर सवार थे और दोनों सड़क किनारे खड़े थे। इस घटना में पिता नरेश मरांडी की मौके पर मौत हो गई है जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page