दुमका में पेड़ से टकराई बाइक, दो दोस्तों की हुई मौत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Nov 10
- 1 min read

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दासोराय के पास हुआ हादसा
दुमका। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दासोराय गांव के पास रविवार की देर शाम बाइक के पेड़ से टकराने जाने के कारण दो दोस्तों की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक 27 वर्ष का राजेश मुर्मू मसलिया के जेटकेपाड़ा और 18 साल का सुरेश मुर्मू हारोरायडीह गांव का रहने वाला था।

बाइक से घुमने निकले थे दोनों दोस्त
दुमका। पुलिस को दिए आवेदन में राजेश के पिता डोमन मुर्मू ने बताया कि शनिवार की शाम दोनों दोस्त बाइक से घूमने के लिए निकले थे। देर शाम को पता चला कि दासोराय के पास एक पेड़ से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। जहां सुरेश को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने बेटे राजेश को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। देवघर ले जाने के क्रम में उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा स्वयं की लापरवाही से हुआ हादसा, यूडी केस दर्ज
दुमका। मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि स्वयं की लापरवाही से हादसा हुआ है, इसलिए यूडी केस दर्ज किया गया है। बाइक को जब्त कर लिया गया है









Comments