top of page

दुमका में पांचवां पेट्रोल कांड, युवक ने लगाई आग, पुलिस ने पहचान कराने की अपील की

साइकिल से पहुंचा, खुद पर छिड़क लिया ज्वलनशील पदार्थ

दुमका। दुमका जिले में एक और पेट्रोल कांड सामने आया है। जरमुंडी थाना क्षेत्र के जरमुंडी बाइपास हाईवे स्थित बोगली के समीप 12 जुलाई को एक अज्ञात युवक ने कथित तौर पर अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे युवक साइकिल से घटनास्थल पर पहुंचा, सड़क किनारे साइकिल खड़ी की, कुछ देर तक सिगरेट पी और फिर खुद को आग के हवाले कर दिया।

राहगीरों ने बचाने का किया प्रयास

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाकर युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसका शरीर बुरी तरह झुलस चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जरमुंडी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

पहचान बताने पर पुलिस को करें सूचित

पुलिस ने मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि मृतक की पहचान या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो तो जरमुंडी थाना के मोबाइल नंबर 8789070499 अथवा 9470591013 पर सूचना दें।

मृतक का हुलिया एवं बरामद सामान

  • आयु लगभग 30 वर्ष।

  • लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच।

  • शरीर पर लाल रंग का जला हुआ जांघिया।

  • एक जोड़ी चप्पल एवं सीट टूटी हुई पुरानी साइकिल बरामद।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page