top of page

दुमका में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

ree

मुरको पुल के पास भीषण हादसा, 55 वर्षीय वृद्ध की मौत

दुमका। दुमका–हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह हंसडीहा थाना क्षेत्र के मुरको पुल के समीप सड़क हादसे में 55 वर्षीय नारायण सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रामगढ़ प्रखंड के लतबेरवा पंचायत के गरडी गांव निवासी थे। जानकारी के अनुसार नारायण सोरेन अपने घर से साइकिल से दुमका कोर्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ree

ग्रामीणों का आक्रोश, दो घंटे रोड जाम

सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दुमका–भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचकर थाना प्रभारी ताराकांत यादव ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया। उन्होंने परिजनों को हिट एंड रन पीड़ित मुआवजा योजना के बारे में बताया। मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तक मुआवजा. पोस्टमार्टम के बाद राहत कोष से 20 हजार रुपये तुरंत दिए जाएंगे. शेष राशि प्रक्रिया पूर्ण होने पर बैंक खाते में भेजी जाएगी

ree

गोपीकांदर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के तालखोड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय विक्टर हेंब्रम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार को उसका शव गांव लाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। विक्टर अपने ससुराल बुरुडीह (दुमका मुफ़स्सिल) में रहता था और मंगलवार को सगरभंगा साप्ताहिक हाट गया था। वापस लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साला अजय टुडू गंभीर रूप से घायल है। विक्टर के पिता मोतीलाल हेंब्रम पूर्व पारा शिक्षक हैं और तालखोड़ा में सेवा दे चुके हैं।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page