दुमका में दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों ने शव सौंपने से किया इनकार
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Nov 13
- 3 min read

बोलोरो के धक्के से शिकारीपाड़ा में दिन में ही हुई थी बाइक सवार की दर्दनाक मौत
दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पलासी गांव के समीप गुरुवार को बाइक और बोलोरो के बीच सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक हो गई। बाइक सवार युवक की पहचान शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसाजोल गांव के साधन मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार साधन मंडल अपनी बाइक से किसी काम से पलासी गांव जा रहा थाद्य इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सीधी टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बोलेरो चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। शिकारीपाड़ा पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सौंपने से इनकार कर दिया।

गाड़ी के मालिक को बुलाने की मांग कर रहे थे परिजन
परिजनों की मांग थी कि पहले वाहन मालिक से पुलिस मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलवाये, उसके बाद ही शव सौंपा जायेगा। लगभग चार घंटे तक परिजनों और ग्रामीणों को पुलिस ने समझाया और आश्वासन दिया कि नियमानुसार ही मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जा सकता है जिसके लिए शव का पोस्टमार्टम करवाना जरूरी है, तब कहीं जाकर परिजन एवं ग्रामीण इसके लिए तैयार हुए। गुरूवार की शाम में पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे लेकर थाना पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

तेज रफ्तार कोयला लदा हाइवा पलटा
दुमका। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के पास कोयला लदा हाइवा जेएच 16 एच/9087 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में किसी की घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद गोपीकांदर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी लीं दुर्घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि हाइवा डब्ल्यूपीडीसीएल का कोयला लेकर दुमका रैक जा रहा था। दुर्गापुर से पहले डाउन में चालक ने वाहन पर संतुलन खो दिया। भांगाहीड मोड में हाइवा सड़क किनारे पलटी मार दिया। हाइवा के पलटी मारते ही सड़क पर कोयला बिखर गया। कुछ देर के लिए दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग जाम हो गया। पुलिस के सहयोग से कोयला हटाने के बाद आवागमन शुरू किया जा सका।

बाइक ने साईकिल को मारा ठोकर, दोनो हुए घायल
दुमका। रघुनाथपुर - बारमसिया मुख्य पथ के जीवनपुर के समीप गुरुवार शाम को एक बाइक चालक द्वारा साईकिल सवार को ठोकर मारने से दो व्यक्ति घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार को आसनबनी साप्ताहिक हटिया लगता है। एक व्यक्ति हटिया से साईकिल में सवार हो कर रघुनाथपुर की ओर जा रहा था। पीछे से जा रहे एक बाइक चालक ने साईकिल सवार को ठोकर मार दिया। जिससे साईकिल चालक एवं बाइक चालक दोनो पथ पर गिर कर घायल हो गया है। स्थानीय लोगो ने रानेश्वर थाना के पुलिस को घटना का सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुचकर दोनो घायल को लाकर सीएचसी में भर्ती किया। सीएचसी से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक चालक ( घायल युवक का नाम) बिसूनाथ मोहाली (25 वर्ष) है। वह रानेश्वर प्रखंड का रंगालिया गांव का रहने वाला है। वह आसनबनी हटिया से घर जा रहा था। सीएचसी के डॉ ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। साईकिल चालक व्यक्ति (घायल) का नाम धरम स्वर्णकार है। वह रघुनाथपुर का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक धरम बिख मांगकर जीवन यापन करता है। वह आसनबनी हटिया से घर वापस जा रहा था। दुर्घटना से वह भी घायल हुआ है। डॉ ने उन्हें उपचार किया है।

दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा आमजोड़ा उच्चस्तरीय पुल
दुमका। रानेश्वर से आमजोड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल तक जोड़ने वाला पथ पर मयूराक्षी नदी के ऊपर बना आमजोड़ा उच्चस्तरीय पुल का पहुच पथ जर्जर बना हुआ है। इंडियन पंच के रानेश्वर संवाददाता मो० साबिर अंसारी द्वारा गुरुवार को स्थल निरीक्षण करने पर देखा गया कि पुल का पहुच पथ पर दो, तीन जगह गड्डा बन गया है। जिससे वाहनो को पार करने में दिक्कत हो रहा है। देखा गया कि कई वाहनों, ईरिक्सा चालको को पहुच पथ पार कर ब्रिज चढ़ने के लिए काफी सम्हल कर गुजरना पड़ रहा है। थोड़ी से गलती होने पर वाहन पलटने का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगो का कहना है कि रात भर इस पथ पर अधिकतर ट्रकों एवं अन्य वहानो का आवागमन होते रहता है। दिन में भी काफी गाड़ियों का आवागमन होता है। पहुच पथ जर्जर बने रहने से दुर्घटना का संभावना बना हुआ है। उक्त जगह पर कभी भी अनहोनी हो सकता है। अधिक वाहनों के आवगम होने से उक्त पथ पर भी जगह जगह गड्डा बनना शुरू हो गया है









Comments