top of page

दुमका में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

दुमका। जिले के हंसडीहा मोहनपुर रेलखंड पर बाराटांड़ गांव के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 28 बर्षीय युवक की कटकर मौत हो गई। युवक की पहचान रामविलास शर्मा के रूप में हुई है जो इसी थाना के पोड़ेजोर गांव का रहने वाला था।

मूक बधिर था युवक, नहीं सुन पाया ट्रेन की आवाज

जानकारी के अनुसार युवक रामविलास मूक बधिर था, वह न बोल सकता था और न सुन। घटना के समय मृतक रेललाइन के निकट अपना पशु चराने गया था तभी दिल्ली -गोड्डा एक्सप्रेस ट्रैन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव कई टुकड़े में विभक्त हो गया था।

ट्रेन काफी देर तक गति धीमी करते हुए हॉर्न बजा रहा था

आसपास के लोगों ने बताया कि, ट्रेन काफी देर तक गति धीमी करते हुए हॉर्न बजा रहा था। वहीं संभावना है कि गुंगा -बहरा युवक होने की वजह से वह ट्रेन का आवाज सुन नहीं पाया, और वह ट्रेन के चपेट में आ गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page