top of page

दुमका में जीरो एक्सीडेंट का लक्ष्य: डीसी अभिजीत सिन्हा

जिले के सभी मुख्य मार्गों पर पॉट होल्स की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को रोड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि दुमकादृदेवघर सहित जिले के सभी मुख्य मार्गों पर पॉट होल्स की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को समाप्त किया जा सके। सभी थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट एवं ब्लाइंड टर्न की पहचान करें।

ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें

हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने थाना प्रभारियों को शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना, एमवीआई एवं डीटीओ स्तर से वाहनों की नियमित जांच हो, ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही स्कूल बसों की नियमित जांच हो, सभी बसों में जीपीएस लगा हो,इसे सुनिश्चित करें और उसका लोकेशन संबंधित थाना को भी उपलब्ध कराया जाए।

जिले में लगभग 100 कन्वैक्स मिरर लगाए जाने की योजना

उपायुक्त ने कहा कि जिले में के सभी ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर कन्वैक्स मिरर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में लगभग 100 कन्वैक्स मिरर लगाए जाने की योजना है। साथ ही ‘जीरो एक्सीडेंट’ लक्ष्य को लेकर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने नेक नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बैठक में सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने नेक नागरिक के रूप में योगदान देने वाले प्रसनजीत महतो, विशाल महतो एवं सिदो कान्हू विद्यालय के सचिव प्रदीप्तो मुखर्जी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page