top of page

दुमका में कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर निकाली गई रैली

स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन का पचास सप्ताह हुआ पूरा

दुमका , उपराजधानी दुमका के रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड हटाने की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन का रविवार को(50) पचास सप्ताह पूरा हो गया है। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन के साथ मोहल्ले में एक रैली निकाली गई और आम जनता को कोयला रैक से हो रहे प्रदुषण के बारे में जानकारी देते हुए दुमका विधायक सांसद रेल प्रशासन रेल मंत्री और जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला डंपिग यार्ड हटाने की मांग की गई यहां बताते चलें कि जब से दुमका के रेलवे स्टेशन पर कोयला रैक बनाया गया है तब से ही इसे हटाने की मांग की जा रही है। कोयला डस्ट से परेशान स्थानीय लोग इसे स्थांतरित करने की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के साथ शिक्षण संस्थान प्रभावित

दुमका। कोयला डस्ट से स्थानीय लोगों के साथ साथ बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थान प्रभावित हो रहे हैं। हजारों की संख्या में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे और छात्र छात्राओं के साथ बुजुर्ग और बीमार लोगों को परेशानी हो रही है।

जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैए से नाराज़ हैं ग्रामीण

दुमका। यहां बताते चलें कि आंदोलनकारी स्थानीय सांसद विधायक और रेलवे प्रशासन रेल मंत्री जिला और केंद्र सरकार से गुहार लगा चुके हैं बावजूद समस्या जस की तस है लेकिन इस मामले को लेकर आंदोलनकारियों क एक रुख साफ है कि जब तक दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड को नहीं हटाया और जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।

जनता के दुख दर्द से किसी को कोई मतलब नहीं

दुमका। इस संबंध में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रवि शंकर मंडल के साथ हेमंत श्रीवास्तव, मंजू गुप्ता, राजेश कुमार, संजय मंडल,और कोयला आंदोलन के समर्थन में उतरे श्याम देव हेंब्रम ने कहा कि यह दुमका का दुर्भाग्य ही है कि इतना विरोध के बाद भी राज्य और केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। इसका मतलब साफ है कि यहां की जनता के दुख दर्द से किसी को कोई मतलब नहीं है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। मौके पर अभय गुप्ता, विष्णु यादव, संजय मंडल, जिमी यादव , आकाश यादव,एम एन पंडित, आशीष नायक, विवेक कुमार ,मनोज कुमार,प्रदीप शर्मा,आकाश यादव,डिस्को मंडल,मुन्ना कापरी, मिक्कू यादव,सोहन यादव, गोपी मंडल आदि उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page