top of page

दुमका में कहां पेड़ से लटकता मिला सिर, जमीन पर पड़ा था सिर

आत्महत्या की या की गयी गयी है हत्या, पुलिस कर रही पड़ताल

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मलूटी पंचायत भवन के समीप एक पेड़ पर एक युवक (लगभग 22 वर्ष) का सिर लटकता हुआ बरामद किया गया है। जबकि उसका धड़ पेड़ के ही नीचे गिरा हुआ है। इस व्यक्ति ने आत्महत्या की है या फिर इसकी हत्या कर दी गयी, अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस संभावना जता रही है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और फिर अधिक समय होने के कारण शव के सड़ने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। ग्रामीण यह भी आशंका जता रहे हैं कि युवक ने आत्महत्या किया हो और किसी ने उसका सिर और धड़ को एक-दूसरे से अलग कर दिया हो। पुलिस आत्महत्या या हत्या सभी एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

युवक ने दाएं हाथ में पहन रखा है कड़ा

दुमका। जिस युवक का पुलिस ने दो हिस्सों में बंटा शव बरामद किया है, उसने बेल्ट के साथ जींस पैंट और चेक डिजाईन वाली फुल शर्ट पहन रखी है। युवक ने अपने दाएं हाथ में कड़ा पहन रखा है। आत्महत्या करने या फिर शव को पेड़ से लटकाने के लिए प्लास्टिक की नई रस्सी का इस्तेमाल किया गया है।

नहीं हो पायी है शव की शिनाख्त

दुमका। बरामद किया गये शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इन्क्वेस्ट रिपोर्ट बनाने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजवाया। इससे पूर्व पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से शव का शिनाख्त करवाने का प्रयास किया पर कोई भी शव की पहचान नहीं कर पाया है। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है पर कोई भी उस डेडबॉडी को देखकर या कपड़ों से कोई पहचान नहीं कर पाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई तो उसे पहचान होने तक या फिर तीन दिनों तक शीतगृह में सुरक्षित रखा जायेगा।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page