दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने कहा भू माफिया का अड्डा नहीं बने अंचल कार्यालय
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 25
- 2 min read

राज कुमार दास एवं श्याम लाल सोरेन के वेतन निकासी पर लगायी रोक
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को सदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया गया कि राज कुमार दास एवं श्याम लाल सोरेन दोनों के द्वारा खजाना रशीद नहीं काटा जा रहा है। उपायुक्त ने दोनों के वेतन निकासी पर रोक लगाने एवं अविलंब समस्या का समाधान करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय भू माफिया का अड्डा नहीं बने, इसका ध्यान रखा जाए। जो भी कर्मचारी लंबे समय से एक ही क्षेत्र में हैं उनके क्षेत्र को बदलने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया।

लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े: डीसी
दुमका। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से उन्होंने बात की एवं उनकी समस्याओं को जाना। उपस्थित लोगों ने बताया कि आधार से संबंधित समस्या के समाधान के लिए आये हैं। उपायुक्त ने आधार ऑपरेटर प्रीतम कुमार को 2 दिनों के अंदर समस्याओं के निराकरण का निदेश दिया। साथ ही अब तक आधार से संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं होने को लेकर स्पष्टीकरण निर्गत करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी प्रतिवेदन बेवजह लंबित नही रखें। जाति, निवासी, आय से संबंधित प्रमाण पत्र नियमानुसार ढंग से जल्द निर्गत किये जायें। लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें।

बीपीआरओ लखन सोरेन थे अनुपस्थित, प्रधान लिपिक को भी सो काउज
दुमका। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के उपस्थिति पंजी की भी जांच की। जांच के दौरान बीपीआरओ लखन सोरेन अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने बीपीआरओ को स्पष्टीकरण निर्गत करने का निदेश दिया। साथ ही अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक को प्रतिवेदन लंबित रखने के कारण स्पष्टीकरण किया गया।









Comments