top of page

दुमका जिले में बनाये जाएंगे 63 नये मतदान केन्द्र

दुमका। दुमका जिला के जामा विधानसभा में 3, दुमका में 9, जरमुंडी में 24 एवं शिकारीपाड़ा विधानसभा में 27 नए मतदान केंद्र जिले में 63 मतान केन्द्र बढ़ाने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। यह निर्णय उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुए एक बैठक में लिया गया है।

डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शुक्रवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, मशीनों के सुचारू रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी, रिकॉर्ड के नियमित अपडेट तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

राजनैतिक दलों के अध्यक्षों व सचिवों संग की समीक्षा बैठक

निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या अधिकतम 1200 तक रखने के निर्देशों की समीक्षा की। इसके आलोक में दुमका जिला अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह सहमति बनी कि जामा विधानसभा में 3, दुमका में 9, जरमुंडी में 24 एवं शिकारीपाड़ा विधानसभा में 27 नए मतदान केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page