top of page

दुमका को मिला नया जोनल आईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल

झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला

रांची। हेमंत सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन कर दिया। इस फेरबदल का असर संथाल परगना के सभी छह जिलों-दुमका, गोड्डा, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा पर भी पड़ा है। दुमका जोनल आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू का आईजी बनाया गया है। उनकी जगह मयूर पटेल कन्हैयालाल को दुमका का नया जोनल आईजी नियुक्त किया गया है। वह इससे पूर्व दुमका में पुलिस अधीक्षक के पद पर रह चुके हैं। इस बदलाव से संथाल परगना में पुलिस व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है।

देवघर में नए एसपी की तैनाती

एसपी स्तर पर भी तबादले हुए हैं। देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग भेजा गया है। उनकी जगह सौरभ को देवघर का नया एसपी बनाया गया है। एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया है। दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच और अनिमेष नैथानी को एसीबी एसपी नियुक्त किया गया है।

चाईबासा-रांची एसएसपी का फेरबदल

चाईबासा के एसपी अमित रेनू होंगे। वहीं, चाईबासा से हटाए गए राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है।

रेल पुलिस में बदलाव

सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया है। अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर और कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद नियुक्त किया गया है। रेल मार्ग से जुड़े गोड्डा-साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में सुरक्षा प्रबंधन पर भी इन बदलावों का असर दिखेगा।

जैप और स्पेशल ब्रांच में भी फेरबदल

मनोज स्वर्गीयरी को जैप-3 गोविंदपुर कमांडेंट और मूमल राजपुरोहित को जैप-8 कमांडेंट बनाया गया है। एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी और दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया है।

एसीबी की डीजी बनायी गयी प्रिया दुबे

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता को एसीबी और सीआईडी के प्रभार से हटा दिया गया है। उनकी जगह जैप एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी का डीजी बनाया गया है। वहीं, वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है। रांची की जिम्मेदारी भी बदली गई है। चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया है और उन्हें जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


राकेश सिंह देखेंगे राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था

ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी राकेश सिंह को सौंपी गई है, जिन्हें ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

सुदर्शन मंडल को जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार

बोकारो आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार बनाया गया है। सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय पदस्थापित कर जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया है।


डीआईजी स्तर पर भी बड़े फेरबदल

डीआईजी स्तर पर भी बड़े फेरबदल किए गए हैं। संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी, शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब, मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच और नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी नियुक्त किया गया है। रांची आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी का प्रभार दिया गया है।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page