दुमका के हंसडीहा में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 11, 2025
- 1 min read

महादेवगढ़ के पास हुई दो बाइक में आमने सामने की टक्कर
दुमका। दुमका जिला के हंसडीहा भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेव गढ़ गांव के समीप शनिवार की रात दो तेज रफ्तार बाईक की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव निवासी शिवशंकर महतो, हंसडीहा थाना क्षेत्र के बेलटीकरी गांव के विभीषण महतो और दुमका नगर थाना क्षेत्र के सोनुआडंगाल इलाके में रहने वाले मनंजय कुमार दास के रूप में हुई है। मनंजय कुमार दास दुमका के पत्रकार पवन कुमार घोष का भगिना था।
तेज रफ्तार में थे दोनों बाइक
यह दुर्घटना कैसे घटी इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जाता है कि दोनों बाईक काफी तेज रफ्तार में थी, इसी दौरान महादेव गढ़ के पास आमने दोनों बाइक में जोरदार टक्टर हो गई।
सीएचसी में पहुंचते ही किया मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा पुलिस ने तीनों युवकों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। खबर लिखें जाने तक तीनों का शव सीएचसी सरैयाहाट में रखा गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। रविवार की सुबह तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।




Comments