top of page

दुमका के हंसडीहा में स्टेज प्रोग्राम करने वाली युवती के साथ गैंगरेप

28 सितम्बर को था डांडिया महोत्सव का आयोजन, उसी दिन की घटना

दुमका। दुर्गा पूजा जैसे पर्व पर गैंगरेप की घटना से दुमका जिला का हंसडीहा फिर शर्मशार हो गया है। हंसडीहा में स्टेज प्रोग्राम करने वाली एक 21 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। देवघर जिला के बैजनाथपुर की रहने वाली युवती ने तीन युवकों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। यह घटना हंसडीहा में उसी दिन घटी है जिस दिन वहां गोड्डा रोड पर खिजरा पोखरा के निकट डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस स्टेज सिंगर को डांडिया महोत्सव के नाम पर बुलाया गया था या नहीं यह तो अभी स्पष्ट नहीं है पर युवती स्टेज प्रोग्राम में गाना गाती है और आरोप है कि उसी के लिए उसे बुलाया गया था।

तीनों नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हंसडीहा थानेदार ताराचंद्र ने बताया कि युवती ने 2 अक्टूबर को थाना में घटना की लिखित जानकारी दी जिसपर पुलिस ने थाना कांड संख्या 81/25 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 127(2), 70(1), 303(2) में मामला दर्ज किया है। थानेदार ने बताया कि तीनों नामजद अभियुक्तों-सौरभ कुमार, राजन राज और पारस यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सफेद कार से हंसडीहा लेकर आए थे तीनांें युवक

युवती ने अपने आवेदन में बताया है कि वह देवघर में रहती हैं और स्टेज शो (आरकेस्ट्रा) में गाना गाती है। बीते 28 सितंबर को उसे एक नंबर से फोन आया था जिसमें बताया गया था कि हंसडीहा में एक स्टेज प्रोग्राम करना है। बात होने के बाद तीन युवक सफेद रंग की कार से उसे लेने के लिए पहुंचे थे। तीनों युवक उसे सफेद कार से हंसडीहा लेकर आए। जब उसने पूछा कि प्रोग्राम कहां है तो उसे एक कमरे में यह कहकर ले जाया गया कि प्रोग्राम के लिए अन्य कलाकार रुम में है।

रेप करने के बाद छीन लिये मोबाइल और पैसे

युवती ने बताया है कि जब वह रुम में गई तो तीनों युवक जिनका नाम सौरभ कुमार, राजन राज और पारस यादव है, ने उसके मुंह में कपड़ा डाल हाथ पैर बांधकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान ब्लीडिंग की वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई तो युवकों ने उसका मोबाइल फोन और पैसे छीन लिए।

हंसडीहा चौक पर घटित इस घटना पर कई सवाल

इधर हंसडीहा चौक पर घटित हुई इस घटना से कई सवाल भी उठ रहे हैं। आरोपी राजन राज के परिजनों के अनुसार राजन इस घटना में शामिल नहीं था, एक साजिश के तहत उसे आरोपी बना दिया गया है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page