top of page

दुमका के मिनी गोवा में चार लड़के डूबे, अबतक एक शव बरामद

गुरुवार शाम में गये थे नहाने, नदी किनारे से मिला है कपड़े और मोबाइल फोन

दुमका से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दुमका जिला के जामा थाना अंतर्गत बापूपुर के पास मयूराक्षी नदी में मिनी गोवा के नाम से फेमस डैम के पास एक साथ चार बच्चे के पानी में डूबने की खबर है। I स्थानीय गोताखोरों ने एक लड़के का शव बरामद किया है जबकि शेष तीन लड़कों का शव खोजा जा रहा है जिस लड़के का शव बरामद किया गया है उसकी पहचान बक्सी बांध निवासी कृष्ना सिंह के पुत्र कृष्णा सिंह के रुप में की गई है। यह सभी चारों लड़के गुरुवार की शाम 3:00 बजे स्नान करने के लिए गए थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने नदी किनारे से गुरुवार के शाम में ही लड़कों का कपड़ा और मोबाइल बरामद किया था। शुक्रवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जाने लगी। सबसे पहले बांधपाड़ा के रहने वाले कृष्ण सिंह का शव मिला है। जो लड़के लापता है उसमें दो आर्यन नाम के लड़के और कृष भी शामिल है।

संत जोसेफ स्कूल में एकसाथ पढ़ते थे चारों दोस्त

जो चार लड़के डूबे हैं उनमें से तीन दुमका जिला और एक गोड्डा जिला का निवासी बताया जाता है। यह चारों लड़के संत जोसेफ से स्कूल से पास आउट हैं। इनमें से गोड्डा का रहने वाला आर्यन, बक्सी बांध निवासी कृष्ण सिंह, सोनवाडंगाल निवासी कृष दुमका के एन कॉलेज में इंटरमिडिएट में पढ़ाई कर रहे हैं जबकि दुमका का रहने वाला आर्यन दुमका के जिला स्कूल के इंटरमीडिएट का छात्र है।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page