दुमका के तारा मंडल के भवन निर्माण का कार्य पूर्ण
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 25, 2025
- 1 min read

डीसी अभिजीत सिन्हा ने धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी
शेष बचे जरूरी कार्य को जल्द पूर्ण करने का दिया निदेश
दुमका। दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बन रहे तारा मंडल भवन का उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि तारा मंडल के भवन निर्माण का कार्य पूर्ण है। इस दौरान उन्होंने शेष बचे जरूरी कार्य को जल्द पूर्ण करने का निदेश अधिकारी को दिया। इस दौरान कोई भी वर्कर या अन्य कोई व्यक्ति नहीं पाया गया। साथ ही कार्य में काफी धीमी प्रगति पायी गयी जिसपर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उपायुक्त द्वारा इस स्थिति से तकनीकी शिक्षा के निदेशक को अवगत कराने का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि यदि कार्यकारी एजेंसी कार्य पूर्ण नहीं करती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी।

9.04 करोड़ की लागत से बन रहे साइंस सेंटर का भी किया निरीक्षण
दुमका। इसके उपरांत उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने निर्माणधीन साइंस सेंटर का निरीक्षण किया। यह कार्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्य हेतु एग्रीमेंट अमाउंट 9.04 करोड़ रुपये है एवं कार्य पूर्ण का समय मई 2026 निर्धारित है। मुख्य भवन का निर्माण 16,887 स्क्वायर फीट में किया जाएगा। साथ ही इस निर्माणधीन साइंस सेंटर में ओपन एयर थिएटर, चिल्ड्रेन पार्क भी बनाया जायेगा। पूरा कैंपस सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अग्निशमन यंत्र भी लगाए जाएंगे।










Comments