top of page

दुमका के गोपीकांदर में सड़क हादसा, दुधानी आरसी चर्च के फादर प्रदीप ओलबिन घायल

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर–साहेबगंज स्टेट हाइवे पर जीतपुर मोड़ के पास रविवार को एक सड़क दुर्घटना में दुमका के दुधानी स्थित आरसी चर्च के फादर प्रदीप ओलबिन घायल हो गए। अज्ञात हाईवा के अचानक मुड़ने से उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई।

अचानक मुड़े हाईवा ने बिगाड़ा संतुलन

फादर प्रदीप ओलबिन अपनी जेएच 04 एस 0889 हीरो स्प्लेंडर बाइक से पाकुड़ जिले के कोटालपोखर चर्च से दुमका लौट रहे थे। जीतपुर मोड़ के पास दुमका दिशा से आ रहे एक अज्ञात हाईवा ने अचानक मुसना क्रेशर प्लांट की ओर मोड़ लिया, जिसके कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए।

ग्रामीणों और चर्च सदस्यों ने पहुंचाई मदद

घायल फादर को स्थानीय रंगामिशन चर्च के सदस्यों ने मौके पर मदद करते हुए सीएचसी गोपीकांदर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चर्च सदस्यों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुमका ले जाया। फादर की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

हाईवा चालक फरार, बाइक क्षतिग्रस्त

घटना के तुरंत बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मुसना स्थित क्रेशर प्लांट की ओर फरार हो गया। दुर्घटना में फादर की बाइक के आगे और पीछे का हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page