दुमका के गोपीकांदर में आपस में भिड़े में चार हाइवा और टेलर
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 14, 2025
- 2 min read

दुमका। दुमका-पाकुड़ मुख्य के कारुडीह मोड़ के पास चार बड़े मालवाहक वाहनों की आपसी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो वाहनों की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना के बाद दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग करीब दो घण्टे तक पूरी तरह जाम हो गई। दुर्घटना के बाद सभी वाहन चालक व खलासी भी फरार है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन के सहयोग से सड़क किनारे करवाया
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एसआई धर्मल मांझी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन के सहयोग से सड़क किनारे करवाया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो पाई। धर्मल मांझी ने बताया चार वाहनों में आपस भिड़ंत हुई है। सभी चालक फरार है। एक कोयला लदी हाइवा है जबकि दो टेलर और एक एलपी ट्रक में बालू लदा हुआ है। कोयला लदी हाइवा वाहन जेएच 04 वाई 8850 है। जबकि बालू लदे डब्ल्यू बी 45 बी 8142, डब्ल्यू बी 65 इ 3229, एलपी ट्रक नंबर डब्ल्यू बी 57 इ 8567 शामिल है। सभी वाहनों को गोपीकांदर थाना लाया गया है।

जामताड़ा के नाला से बालू लेकर बंगाल जा रहे थे तीनों हाईवा
दुर्घटना के संबन्ध में बताया जाता है कि तीनों वाहन जामताड़ा जिले के नाला से बालू लेकर दुमका-पाकुड़ के रास्ते बंगाल जा रहा था। इसी बीच कारुडीह मोड़ के पास सामने कोयला लेकर आ रही हाइवा से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बालू लदे ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में टेलर घूम गया जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गया। पीछे आ रही बालू लदे बाकी वाहन भी एक एक कर दुर्घटनाग्रस्त टेलर और हाइवा में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में चार वाहन दुर्घटना का शिकार हुए है।

ट्रक के चपेट में आने से साईकिल सवार युवक घायल
दुमका। जिले के जामा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य पथ के लकड़दिवानी गांव के समीप भागलपुर की ओर से आ रही आयसर ट्रक के चपेट में आने से साईकिल सवार एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस के द्वारा घायल को इलाज के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। घायल युवक की पहचान लकड़दिवानी गांव के काका मुर्मू उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। वह बारापलासी हटिया से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेजी से जाती ट्रक उसी के पास आकर पलट गयी। वह ट्रक के नीचे दबते दबते बच गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम किया
इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। उसके पश्चात थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक को जब्त कर लिया। बता दें कि उक्त ट्रक में जूट लदा था जो पिपरा गांव के पास अर्टिका कार को ठोकर मारकर तेजी व लापरवाही से दुमका की ओर भाग रहा था। इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया।









Comments