top of page

दुमका के काठीकुण्ड में पहाड़िया किशोरी से गैंगरेप मामले में 9 आरोपी हिरासत में

सोमवार रात की है घटना, पुलिस ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया

दुमका। दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के गुमरा जंगल में एक 17 वर्षीय नाबालिग पहाड़िया किशोरी के साथ दरिंदगी की हदे पार की गई है। पहाड़िया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ एक नहीं बल्कि 9 युवकों को ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और मरने के लिए जंगल में ही छोड़कर भाग गये। पुलिस ने नजर जब पीड़िता पर पड़ी तो उसे उठाकर काठीकुंड सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद फूलों झानू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में काठीकुंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। दुष्कर्म के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़िता अपने दोस्त ट्रक चालक के साथ सोमवार की शाम गुमरा पुलिया के पास संचालित कृष्णा लाइन होटल के पास गयी थी। इसी बीच दोनों सड़क से थोड़ी अंदर गये। इसी दौरान समीप के ही दूधिया और चौधर गांव के कुछ युवक अचानक वहां पहुंच गये। युवकों ने पीड़िता के दोस्त के साथ मारपीट किया और उसे भगा दिया। युवकों ने पीड़िता को जंगल में लेजाकर बारी-बारी दुष्कर्म किया और छोड़कर भाग निकले। बताया जाता है कि रात में काठीकुंड पुलिस की गश्ती दल की नजर सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ी पीड़िता पर पड़ी। पुलिस ने उसे काठीकुंड सीएचस में भर्ती कराया। सूत्रों के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म मामले में इस पुलिस ने दोनों गांव से 9 युवकों को हिरासत में लिया है। पीड़िता के पहचान के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मंगलवार को भी पुलिस पीड़िता के बयान के बाद गांव में छापेमारी कर कई युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। दुमका के एसडीपीओ विजय कुमार महतो काठीकुण्ड थाना में कैंप कर रहे हैं। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि अभी जांच की जा रही है जांच के बाद सही चीज का पता चल पाएगा।

गैंगरेप की घटना को लेकर पहाड़िया समुदाय मंें आक्रोष

दुमका। काठीकुण्ड में पहाड़िया किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर पहाड़िया समुदाय में जबर्दस्त रोष देखा जा रहा है। पहाड़िया समाज के विभिन्न ग्रुपों में मंगलवार को यह घटना छाया रहा और समुदाय के लोगों से काठीकुण्ड थाना पहुंचने का आह्वान किया गया। पहाड़िया व्हाट्सएप ग्रुप में आक्रोशित युवा इस मामले में खुलकर पोस्ट कर रहे हैं। कोई लिख रहा है कि आरोपी पहाड़िया समुदाय से हो या संताल समुदाय से, उसे मार दिया जाना चाहिये। वहीं कुछ अन्य युवा इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपियों को फांसी की फंदे पर लटकाने की मांग कर रहे हैं। कुछ युवा पहाड़िया किशोरी के उस ट्रक ड्राइवर के साथ संदिग्ध अवस्था में पाये जाने पर भी सवाल उठा रहे हैं।

सांसद, जिप अध्यक्ष व विधायक आवास के करीब हुई घटना

दुमका। पहाड़िया नेता राजु पुजहर ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने के कारण गैंगरेप की घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अब पहाड़िया समुदाय की किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना हो गयी है। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देनेवालों को पुलिस न केवल गिरफ्तार कर जेल भेजे बल्कि कम से कम ऐसे दुराचारियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने का काम करे। उन्होंने कहा कि काठीकुण्ड थाना से महज कुछ दूरी पर दुमका के सांसद नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जोयस लुप्सी बेसरा और शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन का घर स्थित है, बावजूद इसके इतनी बढ़ी घटना घट जाती है जो सरकार और प्रशासन के लिए शर्म का विषय है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page