दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Nov 10
- 2 min read

फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्र का होगा नवीकरण
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि हेल्थ मैप में सभी अल्ट्रासोनोग्राफी संचालकों को शीघ्र जोड़ा जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्र सुचारू रूप से कार्यरत रहें। बैठक में फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्र के नवीकरण पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही निजी अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्रों के पंजीकरण एवं संचालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत निजी स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित जांच की जाए ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न रहे। इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत वीएलई की मदद से ई-केवाईसी कार्य को और तेजी से बढ़ाने का निर्देश दिया।

12 से 28 नवंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में होगा रक्तदान शिविर
दुमका। सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 12 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन रक्तदान शिविरों का उद्देश्य जिले में रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करना एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में शिविर आयोजन की समुचित तैयारी सुनिश्चित करेंगे तथा अधिकाधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि “रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है।” इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान के इस महा अभियान में भाग लेना चाहिए। सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों के दौरान दाताओं के लिए स्वच्छ व्यवस्था, आवश्यक चिकित्सीय सुविधा एवं रक्त संग्रहण की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि “रक्तदान जीवनदान है, आइए मिलकर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

रक्तदान शिविर की तिथि (खबर के साथ बाक्स)
सीएचसी, जामा - 12 नवम्बर
सीएचसी, मसलिया - 13 नवम्बर
सीएचसी, जरमुंडी - 14 नवम्बर
सीएचसी, काठीकुंड - 15 नवम्बर
सीएचसी, रानीश्वर - 16 नवम्बर
सीएचसी, शिकारीपाड़ा - 17 नवम्बर
सीएचसी, रामगढ़ - 18 नवम्बर
सीएचसी, गोपीकांदर - 19 नवम्बर
सीएचसी, सरैयाहाट - 20 नवम्बर









Comments