top of page

दुधानी का पूजा पंडाल और उसका गेट देख कर चौंक गये डीसी

डीसी व एसपी ने अधिकारियों संग किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने यज्ञ मैदान, दुर्गा स्थान, धर्म स्थान, दुधानी, गांधी मैदान सहित जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों को सुरक्षा और सुव्यवस्था के मद्देनज़र आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा झूले और अन्य उपकरणों की तकनीकी जांच कर ही उन्हें स्थापित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें

डीसी ने कहा कि पंडाल की संरचना मजबूत हो, फर्स्ट एड की उपलब्धता, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, विद्युत तारों की सुरक्षित व व्यवस्थित वायरिंग की विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्वयंसेवक निर्धारित ड्रेस व आई-कार्ड के साथ तैनात रहें, जिससे भीड़ प्रबंधन में सुविधा हो। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सादे लिवास में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने पूजा समितियों से कहा कि वे भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें और यह ध्यान रखें कि किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न न हो।

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाएं

निरीक्षण के दौरान एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट को स्पष्ट और सुगम रखने पर विशेष बल दिया गया ताकि किसी प्रकार की विपरीत स्थिति उत्पन्न नहीं हो। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील किया कि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाएं तथा प्रशासन और पुलिस के साथ सहयोग करें, ताकि पर्व का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page