दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 14, 2025
- 1 min read

दिव्यांगों को दिया इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र
दुमका। दुमका प्रखंड परिसर में मंगलवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने लाभुकों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लाभुकों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और अधिकारियों को दिव्यांगजनों की सुविधा एवं पुनर्वास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

राजकीयकृत उच्च विद्यालय, कढ़हरबिल का निरीक्षण किया
इसके उपरांत उपायुक्त ने राजकीयकृत उच्च विद्यालय, कढ़हरबिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, शौचालयों की नियमित सफाई बनाए रखने तथा स्मार्ट क्लास को फंक्शनल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के करियर काउंसलिंग कराने एवं उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की जानकारी ली और बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया। इसके दौरान उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में अवस्थित मईया आजीविका सिलाई केंद्र का भी निरीक्षण किया।









Comments