top of page

डीसी अभिीजीत सिन्हा ने पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए बेहतर पोषण इसका मुख्य उद्देश्य

दुमका। राष्ट्रीय पोषण माह 2025 को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह देश में हर वर्ष सितंबर महीने में मनाया जाता है। इसके तहत पूरे देश में पोषण जागरूकता स्वास्थ्य के लिए तथा कुपोषण से मुक्ति के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों का आयोजन होता है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुनिक्षित करना है। यह पोषण रथ जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, प्रखंडों का परिभ्रमण कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करेगी। पोषण रथ बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक आहार देने के लिए लोगों जागरूक करेगा। इसमें सहिया, सेविका, पोषण सखियां भी अपना योगदान देंगी।

जन्म के 6 माह तक सिर्फ मां का दूध पिलाना चाहिये

डीसी ने कहा कि लोगों को समझाया जाएगा कि बच्चों को जन्म के 6 माह तक सिर्फ मां का दूध पिलाना चाहिये। 6 माह पूरे होने के बाद बच्चे को स्तनपान के साथ-साथ पूरक आहार देने, बच्चों को घर का बना ताजा गाढ़ा मसाला हुआ भोजन दिन में 3 से 5 बार देने, भोजन में पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने इत्यादि से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। यह अभियान 16 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सहिया, सेविका एवं पोषण सखियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होगी और प्रत्येक परिवार को पोषण माह को जन-आंदोलन के रूप में अपनाना चाहिए।

सभी को ‘सही पोषण देश रोशन’ की शपथ दिलाई

उपायुक्त ने सभी को ‘सही पोषण देश रोशन’ की शपथ दिलाई जिसमें भारत के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वास्थ्य, राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाने, अभियान को देशव्यापी जन आंदोलन बनाने, हर घर, हर विद्यालय, हर गांव, हर शहर में सही पोषण का अलख जगाने की शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचाज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजु कुमारी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका आदि उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page