डीसी अभिजीत सिन्हा और डीएसओ तुफान कुमार पोद्दार ने किया उद्घाटन
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 20, 2025
- 2 min read

खेलो इंडिया अस्मिता बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ
दुमका। भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित खेलो इंडिया अंतर्गत अस्मिता बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर और बैडमिंटन खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

दो दिनों तक आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता दो दिनों तक आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता में अंडर 15, अंडर 17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिकाओं के बीच आयोजित की जायेगी जिसमें दुमका जिला के विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं भाग लेगी।

पढ़ाई के साथ खेल भी छात्र जीवन के लिए महत्वपूर्ण: डीसी
उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी छात्र जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। आगंतुक अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष, जिला बैडमिंटन संघ, दुमका उमाशंकर चौबे एवं सचिव, जिला बैडमिंटन संघ, दुमका दीपक झा ने किया। इस अवसर पर विजय कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव, जिला खेलकूद संघ, विकास झा, अध्यक्ष, जिला कैरम संघ, जयराम शर्मा, अध्यक्ष, जिला कराटे संघ, स्मिता आनंद, सचिव, जिला ताइक्वांडो संघ, दाउद अली सचिव, बास्केटबॉल संघ दुमका, राधे वल्लभ भालोटिया, रंजीत कुमार मिश्रा, मधुसूदन मुर्मू, सौरभ दास, सुभाशिष नंदी, सुभोजित रक्षित, अमन राज, पीयूष भारद्वाज, अंशु पांडे आदि मौजूद थे।

अंडर 15, अंडर 17 की प्रतियोगिताएं शुरू
प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 15 में रूहानी पोद्दार ने रीना कुमारी को 21/10 से, अनभी कुमारी ने रिषिका को 21/17 से, रीना कुमारी ने श्रेया गुप्ता को 21/12 से एवं अदिति देहरी ने श्वेता को 21/6 से हराया। अंडर 17 में अनन्या तिवारी ने प्रीति को 21/0 से, प्रतिष्ठा कुमारी ने मंजूमाला को 21/1 से, आकृति मिश्रा ने सुरूती सोरेन को 21/10 एवं वातिका राज ने सूरति को 21/2 से हराया।





Comments