top of page

ठगी के आरोप में देवघर का युवक गिरफ्तार हुआ तो पिता ने दे दी जान

एक दिन पूर्व नगर थाना में बेटे से की थी मुलाकात, चाय दुकान में मिली लाश

दुमका/निज संवाददाता। नगर थाना की पुलिस ने गुरुवार की शाम जेवरात के नाम पर 8100 रुपयंे की ठगी के आरोप में देवघर के करो निवासी चंदन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। उसे शुक्रवार की सुबह जेल भेज दिया गया। बेटे की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर उसके पिता पुरंदर सिंह गुरुवार की देर शाम थाना में उससे मिले और उसके कारनामे पर दुख जताया। घर जाने की बजाय पिता ने दुधानी में एक चाय दुकान में प्लास्टिक की पतली रस्सी से फांसी लगा ली।

शुक्रवार की सुबह मिला शव, बेटे से करवायी पहचान

शुक्रवार की सुबह पुलिस ने पिता का शव कब्जे में लिया। शाम पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों सौंप दिया। मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। शुक्रवार की सुबह नगर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि दुधानी में महिंद्रा शोरूम के सामने एक चाय दुकान में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। मृतक की जेब से मिली ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागजात में मृतक का नाम और फोन नंबर लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर पर संपर्क कर परिजन को घटना की जानकारी दी।

दुमका में 8 हजार का जेवर खरीद ऑनलाईन किया था फर्जी भुगतान

दुमका। दरअसल गुरुवार की दोपहर श्रीरामपाड़ा में हरि ज्वेलर्स से पुरंदर सिंह के बेटे चंदन सिन्हा ने करीब आठ हजार के जेवरात खरीदे थे। उसने आनलाइन इसका भुगतान भी किया। जब महिला दुकानदार रितु वर्मा के खाते में पैसा नहीं आया तो उसने युवक से पैसों की मांग की। इस पर युवक पहले बोला, पैसा भेज दिया है, आ जाएगा। इसी बीच वह जेवरात लेकर भागने लगा। महिला के बेटे और देवर ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। रात को जब बेटे की गिरफ्तारी की खबर पिता को मिली तो वह उससे मिलने आ गया।

पिता ने कहा बेटे ने समाज में रहने लायक नहीं छोड़ा

दुमका थाना में ही बेटे को जमकर बुरा भला कहा। पिता ने कहा कि उसने समाज में रहने लायक नहीं छोड़ा है। अब किसी को कैसे मुंह दिखाएंगे। इतना कहने के बाद पिता थाने से निकल गया और दुधानी में जाकर एक दुकान में फांसी लगा ली। नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानेदार नंद किशोर प्रसाद बेटे की गिरफ्तारी से पिता को गहरा सदमा लगा। अच्छे घर का होने और समाज में इज्जत होने की वजह से पिता इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सका। रात में ही एक दुकान में स्टूल के सहारे फांसी लगा ली।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page