top of page

टेलर के टक्कर से घर में जा घुसा ट्रैक्टर

रिटायर बैंक कर्मी ने घर के सामने रखा था ट्रैक्टर

दुमका। शिकारीपाड़ा बाजार में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रहा एक टेलर ने एक घर के सामने खड़े ट्रैक्टर में ठोकर मार दी। ट्रैक्टर सीधे गृह स्वामी के घर जा घुसा। यह संयोग था कि उसे वक्त घर के कोई लोग वहां मौजूद नहीं था अन्यथा एक बड़ी अनहोनी हो जाती। यह हादसा शिकारीपाड़ा बाजार स्थित संत रीता स्कूल के सामने की है। एक रिटायर्ड बैंक कर्मी में एक ट्रैक्टर खरीद रखा है जिसे उसने अपने घर के सामने खड़ा किया था। वही दुमका से शिकारीपाड़ा पत्थर औद्योगिक क्षेत्र की ओर गिट्टी लोड करने जा रहा था। जानकारी के मुताबिक टेलर खलासी चल रहा था। वह टेलर को बैक कर भागने का प्रयास किया लेकिन शिकारीपाड़ा चौक में पुलिस ने उसे धर दबोचा।

ट्रक और मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर

दुमका। दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सहेजना गांव के समीप गुरुवार देर रात सड़क किनारे लगे ट्रक में उसी दिशा से आ रहे एक मिनी ट्रक से जोरदार टक्कर हो जाने की घटना प्रकाश में आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक सहेजना गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी थी तभी अचानक दुमका से नोनीहाट की ओर आ रही एक मिनी ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को जबरदस्त टक्कर मार दिया। टक्कर होते ही मिनी ट्रक के आगे का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हलांकि चालक को मामूली खरोच आई है। वहीं घटना के बाद पूर्व से खड़ी ट्रक घटना स्थल से फरार हो जाने में सफल हो गया। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस की गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंच कर मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया। यहां बता दे कि इसके पूर्व भी 10 से अधिक घटनाएं इसी स्थान पर घट चुकी है। घटना का एकमात्र कारण यहां सड़क किनारे प्रतिदिन 10 से 12 ट्रक खड़ा रहना है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page