झपट्टा मारकर पेट्रोल पम्प कर्मी का मोबाइल चोरी किया
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 10, 2025
- 2 min read

दुमका। रानेश्वर प्रखंड के दक्षिणजोल पंचायत के चोपाबथान गांव के रहने वाला मलय मान्ना का अज्ञात चोरों द्वारा झपट्टा मार कर मोबाइल चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।

बाइक सवार दो युवको ने छीनी मोबाइल
मलय ने बताया कि वह आसनबनी के इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प में काम करता है। प्रतिदिन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक पेट्रोल पम्प में ड्यूटी करता है। बताया कि गुरुवार शाम के करीब 6ः30 बजे ड्यूटी में जाने के लिए साईकिल से निकला था। सायकिल में सवार होकर एवं मोबाइल का टॉर्च जलाकर जा रहा था। घर से आधा किलोमीटर दूर पहुचा ही था कि रास्ते मे पीछे से एक बाइक में दो अज्ञात चोर सवार होकर आया एवं झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन कर तेज गति से भाग गया।

कवर में लगभग 600 रुपये भी गये
मोबाइल के कवर में लगभग 600 रुपये भी था। एवं कुछ जरूरतमंद कागजात भी था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को घटना की लिखित जानकारी रानेश्वर थाना में दिया गया है।

झाड़ी में पड़ी बाइक को हंसडीहा पुलिस ने किया जप्त
दुमका। हंसडीहा पुलिस ने हंसडीहा-दुमका मुख्य सड़क के उच्च विद्यालय हंसडीहा जाने वाले रस्ते से एक डिस्कवर बाईक निबंधन संख्या जेएच-10एफ/7231 को जप्त कर थाना लाया है। हंसडीहा पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि दो दिनों से एक बाईक झाड़ी के समीप पड़ी है जिसके मालिक का कोई अता पता नहीं है। ग्रामीणों की सूचना पर हंसडीहा पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर बाईक को हंसडीहा थाना लाया है। पता लगाया जा रहा है कि बाईक किसकी है और यहां क्यों पड़ी है। खबर लिखे जाने तक बाईक चोरी संबंधित कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, पुलिस अन्य बिन्दुओं को भी ध्यान में रख कर तहकीकात कर रही है।





Comments