झपकी आने से हुआ हादसा, लैम्पस प्रबंधक का पैर टूटा
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Apr 13
- 1 min read

दुमका। साहेबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाईवे पर मसलिया थाना क्षेत्र के छोटा चापुड़िया स्थित मिन्हाज बजाज शोरूम के पास सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि बाइक चला रहे चालक रामकिशन यादव को अचानक झपकी आ गई, जिसके कारण संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे गिर पड़ी।

चालक को मामूली चोटें आई
हादसे में पीछे बैठे जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत सिमलडूबी निवासी 60 वर्षीय नोनीगोपाल घोष गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका बायां पैर टूट गया, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। नोनीगोपाल घोष सिमलडूबी लैम्पस के सहायक प्रबंधक बताए जा रहे हैं और किसी कार्य से दुमका आए थे।

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गयाघटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।





Comments