जिससे झगड़ा हुआ आखिर उसी के दोपट्टे से युवक ने क्यों लगा ली फांसी
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 26, 2025
- 1 min read

दुमका। जिले के रानेश्वर प्रखंड के गोबिंदपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी से विवाद और ससुराल पक्ष की धमकी से परेशान होकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान विजय बागती के रूप में हुई है।

दरवाजा तोड़ने पर देखा फंदे पर झूल रहा था शव
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10ः45 बजे विजय बागती ने अपने ही घर में दोपट्टे के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर परिजनों ने देखा कि विजय का शव फंदे पर झूल रहा है।

सास-ससुर ने दी थी जान मारने की धमकी
मृतक के भाई माधव बागती ने पुलिस को दिए आवेदन में सनसनीखेज खुलासा किया है। उनका कहना है कि दो दिन पहले विजय का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान सास और ससुर ने घर आकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

गांव में हुई थी शादी, है एक मासुम बच्चा
ग्रामीणों ने बताया कि विजय की शादी गांव में ही हुई थी और उसका एक मासूम बच्चा भी है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिया है कि जांच पूरी होने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




Comments