जामा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से चालक और मजदूर की मौत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Mar 30
- 1 min read

सिताकोहबर गांव के पास हुआ हादसा
दुमका। जामा थाना क्षेत्र के बेदिया पंचायत अंतर्गत सिताकोहबर गांव के समीप सोमवार को बालू लाने जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और एक मजदूर की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

दोनों मृतक जरूवाडीह के निवासी
मृतकों की पहचान 20 वर्षीय कमल सोरेन (पिता किरण सोरेन) और 38 वर्षीय परमेश्वर मरांडी (पिता स्व. चंदन मरांडी) के रूप में हुई है। दोनों जरूवाडीह गांव के निवासी थे और मयूराक्षी नदी से बालू लाने जा रहे थे।

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार रास्ते में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पलट गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव निकालकर भेजा पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार और जेएसआई एतंकाब आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

ट्रैक्टर जब्त, जांच शुरू
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।





Comments