top of page

छोटे ठाकुर का नेगेटिव किरदार निभा रहे नवीन चंद्र ठाकुर

ओटीटी प्लेटफॉर्म या एएन एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर होगी रिलीज

दुमका। रंगकर्मी, अभिनेता और शैली सृजन एक्टिंग ट्रेनिंग सेंटर दुमका के निर्देशक नवीन चंद्र ठाकुर फिल्म पैगाम सीजन 1 में निगेटिव भूमिका में नजर आएंगे। डॉ ठाकुर ने बताया कि निगेटिव भूमिका करने का अलग ही मजा है। यह फिल्म तारुणी तरंग नाट्य समिति बेगूसराय के बैनर तले बन रही है।


बिहार के Depend में हो रही है शुटिंग

पैगाम सीजन 1 का शुभारंभ 17 अगस्त को वैशाली में हुआ और जिसकी शूटिंग चल रही है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म या एएन एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर, कथा पटकथा संवाद-एवं मुख्य किरदार में अब्दुल्ला निजामी, कविता कुमारी, संजीव सकून (पिता), अमर बेगूसराई (बड़े ठाकुर), डॉ नवीन चंद्र ठाकुर (छोटे ठाकुर की भूमिका में) मनोज कुमार, शंकर ठाकुर, शंभू शर्मा एवं रोहित कुमार यादव हैं। इस फिल्म में मेकअप मैन मिथिलेश कांति, कैमरा मेन रामजीवन यादव असिस्टेंट कैमरामैन निखिल कुमार है। यह शूटिंग बिहार के वैशाली जिला में चल रही है। बताते चले कि इससे पहले भी नवीन चंद्र ठाकुर ने धोखा ही धोखा 2 में अपना जलवा दिखाया है और बॉलीवुड हिंदी फिल्म चौखट, पीएमएस वाईफ जो पहले वरमाला के नाम से था में भी बेहतरीन अभिनय किया है। जिस पर अभी पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page