चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 05 अक्टुबर को
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 4, 2025
- 2 min read

दुमका। जिला अंतर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी एवं बैकलॉग भर्ती हेतु चयनित योग्य अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 5 अक्टूबर को अपराह्न 12ः30 बजे से 02 बजे तक जिले के 18 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इस संबंध में शनिवार को दुमका के समाहरणालय सभागार में डीसी अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा प्रतिबंध
उपायुक्त ने अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने को कहा। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैले, इसे सुनिश्चित किया जाए। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाए, तथा एडमिट कार्ड में फोटो नहीं होने पर प्रवेश की अनुमति न दी जाए।

दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी परीक्षा केंद्र के भीतर नहीं करेंगे मोबाइल का उपयोग
उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा अवधि के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी सेंटर के भीतर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत जांच की जाए तथा परीक्षा की इंटिग्रिटी (सत्यनिष्ठा) बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जानिए किन 18 केंद्रों पर होगी परीक्षा
एन० डिग्री महाविधालय, रेलवे स्टेशन के समीप, नेतुर पहाड़ी, ए०एन० इंटर कॉलेज, नेतुर पहाड़ी नियर हाईवे, प्लस 2 वेस्टर्न इंगलिश स्कूल, बलियाडंगाल, राजकीय उच्च विद्यालय कड़हरबील, शिवपहाड़, मुफसिल थाना के सामने, राजकीय मध्य विधालय कड़हरबील, गिधनीपहाड़ी रोड, शिवपहाड़, ज्ञान मंजरी उच्च विधालय, शिवपहाड़, प्लस टू 2 नेशनल उच्च विधालय, गोशाला रोड, दुधानी, श्रीरामकृष्ण आश्रम, प्लस टू उच्च विधालय, दुमका, ग्राम-कुरूवा, एस०एस० विद्या बिहार, आजाद नगर, न्यू कुम्हारपाड़ा, संत तेरेसा बालिका उच्च विधालय, दुधानी, संत तेरेसा बालिका मध्य विधालय, दुधानी, संत जोसेफ उच्च विधालय, बक्सीबाँध, सिदो कान्हु उच्च विधालय, राजकीय मध्य विधालय, डंगालपाड़ा, दुमका नगरपालिका चौक, बाल भारती उच्च विधालय, थाना रोड, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, पुलिस लाईन, दि मिलिनियम स्कूल, कुसुमडीह, एन०ई०एल०सी० डॉन बास्को, स्कूल बन्दरजोरी मिशन, दुमका।

परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू
सभी परीक्षा केन्द्रों में कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालन हेतु विधि व्यवस्था बनाये रखना आवश्यक है। परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों के अगल-बगल अनावश्यक भीड मटरगश्ती ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग एवं अनाधिकृत रुप से हथियार आदि लेकर चलने तथा कदाचार से संबंधित किसी प्रकार का वस्तु का उपयोग करने आदि पर प्रतिबंध रहेगा। सभी परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि में धारा 163 भा०ना०सु०सं० के तहत् निषेधाज्ञा लागू रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध झारखण्ड परीक्षा संचालन अधिनियम 2001 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध तुरंत कार्रवाई की जायेगी। यह आदेश दिनांक 05 अक्टूबर को परीक्षा अवधि में लागू रहेगा।




Comments