top of page

घायल डाक कांवरिया अस्पताल में भर्ती, 6 कांवरियों को मिली छूट्टी

कांवरिया रूट लाइन शेड गिरने से सात कांवरिया हुए थे घायल

दुमका। बासुकीनाथ मंदिर मार्ग में बाबा आश्रम से तारा मंदिर मोड़ के बीच यात्रियों के सुविधा के लिए बनाया गया कांवरिया रूट लाइन शेड 15 जुलाई की सुबह गिर गया। घटना के वक्त कांवरिया शेड में बड़ी संख्या में यात्री आवागमन कर रहे थे। बांस-बल्ला, तिरपाल और प्लास्टिक से बनाया गया करीब 450 फ़ीट लंबे शेड गिरने की वजह से उसके नीचे मौजूद कांवरियों को वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व स्थानीय लोगों तत्काल पंडाल के नीचे से निकाला। इस घटना में सात कांवरिया घायल हो गए। घायलों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उनमें से दो को बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया। दुमका के सिविल सर्जन ने बताया कि बासुकीनाथ से दो घायल कांवरियों को रेफर किया गया है। उन्होने बताया कि लगातार बारिश के कारण टेंट गिर गया था जिसके नीचे मौजूद आधा दर्जन कांवरिया घायल हो गये थे। घटना की जानकारी मिलने पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार, एसडीओ कौशल कुमार घटना स्थल पर पहुंचे एवं घटना का जायजा और घायलों के बारे में जानकारी ली।


बारिश की वजह से हुई घटना: आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा

संथाल परगना के आईजी ने बासुकीनाथ में कांवरिया रूट लाइन शेड के गिरने के लिए लगातार और अत्याधिक बारिश को जिम्मेवार बताया है। आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि ‘‘बासुकीनाथ में 15 जुलाई की सुबह छोटी सी घटना घट गयी है। कांवरिया जहां से पैदल दर्शन के लिए आगे बढ़ते हैं वहां उपर में जो शेड बनाया गया है वह टेंट थोड़ा गिर गया जिससे 5-6 कांवरिया को हल्की चोट आयी है। ऐसा बारिश की वजस से हुआ। बाकी कोई खामी नहीं है।’’


एक कांवरिया को इलाज के लिए किया गया है भर्ती

घायलों को बासुकीनाथ नंदी चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां मौजूद चिकित्सक अंजू कुमारी, दीनबंधु रक्षित, अभिषेक सिंह ने चिकित्सा के उपरांत दो घायल को बेहतर चिकित्सा के लिए दुमका रेफर कर दिया। घायल कांवरियों में एक डाक कांवरिया भी शामिल है। मलखुब, (पिता विजल ठाकुर, ग्राम वीराटपुर, जिला- सहरसा) जो डाक कांवरिया है। उसके रीढ़ की हड्डी में चोट लगा है जिस कारण उसका पैर नही उठ रहा है। उसे इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती किया गया है। रेणु देवी (पति प्रदीप कुमार, ग्राम मोहमदपुर, जिला- नालंदा, बिहार) नामक कांवरिया के कमर में चोट है। इन दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।


जरमुंडी सीएचसी में जिनका इलाज किया गया

1. रेणु देवी, पति अशोक प्रजापति, गयाजी, बिहार का सिर फट गया है। उन्हें सिटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है।

2. सविता देवी, पति जयराम पंडित, गयाजी, बिहार के सिर में चोट है।

3. अशोक प्रजापति, पिता राजेन्द्र कुमार, गयाजी, बिहार के दोनों पांव में चोट आयी है।

4. प्रमिला देवी, पति अरविंद प्रसाद, ग्राम भदुवा, नालंदा को बांह में चोट है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page