घाटशिला उप चुनाव में भी हारेगी भाजपा, बिहार में महौल यूपीए के पक्ष में: प्रदीप यादव
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 10
- 2 min read

दुमका। बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि आम अवाम वर्तमान बिहार सरकार के खिलाफ है। भाजपा व जदयू के गठबंधन के खिलाफ अगड़ी जाति, आदिवासी, पिछड़ा, दलित खड़ी है। बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा है। एसआईआर लोगों को वोट के अधिकार से वंचित किया। महौल यूपीए गठबंधन के पक्ष में है। राजद, कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में है। घाटशिला उपचुनाव पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि घाटशिला चुनाव एकतरफा है। उन्होंने भाजपा को सलाह है कि वह घाटशिला उपचुनाव नहीं लड़े। उन्होंने कहा, ‘‘बार-बार लड़कर हारना ठीक नहीं है, पार्टी की सेहद खराब होती है, मैसेज गलत जाता है। जितने उपचुनाव भाजपा लड़ी जनता ने नकार दिया। यहां तो एकतरफा है। भाजपा चुनाव परिणाम से कोसो दूर है। हमें लगता है भाजपा चुनाव भी नहीं लड़े। चुनावी मैदान में अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार पाये।’’

बिहार में एनडीए पहले से अधिक सीटें लेकर सत्ता में आयेगी: रंधीर सिंह
दुमका। बिहार चुनाव में एडीएन वर्ष 2020 से अधिक सीटें लायेगी। बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की मजबूत सरकार बनेगी। उक्त बातें भाजपा के पूर्व विधायक रंधीर सिंह ने कोर्ट में पेशी के दौरान दावा किया। सीटों के बटवारा को लेकर खींच-तान के सवाल पर रंधीर सिंह ने कहा कि एक दो दिन में सबकुछ ठीक हो जायेगा। गठबंधन के घटक दलों में जल्द ही सामंजस्य हो जायेगा। जो पार्टी जहां मजबूत होगी, वह वहां से चुनाव लड़ेगी। हर घर में एक नौकरी देने के बिहार विपक्ष राजद नेता तेजस्वी यादव के घोषणा को हवा-हवाई बताते हुए रंधीर सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद नौवी पास है। एक सीएम का बेटा है, बिहार में सवा दो करोड़ बेरोजगार है, वह नौकरी कहां से देंगे। तेजस्वी का बयान का हवा निकल गई है। इधर घाटशिला उपचुनाव को लेकर रंधीर सिंह ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। इस बार बेहतर प्रत्याशी एनडीए देगी। जल्द ही प्रत्याशी का घोषणा हो जायेगा।

विधायक प्रदीप यादव एवं पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत सभी आरोपियों का बयान दर्ज दुमका
गोड्डा के पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और सारठ से भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह की शुक्रवार को एमपी-एमएलए की विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी की अदालत में पेशी हुई। केस में सभी आरोपियों का बयान दर्ज हुआ। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 30 अक्टूबर को होगी। अगली तिथि को केस में बहस होना है। इस बावत बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रशांत ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2010 में तत्कालीन झाविमो नेता प्रदीप यादव और रणधीर ने राज्य को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदीप यादव के कुछ समर्थकों को हिरासत में भी ली थी। आरोप था कि प्रदीप यादव जबरन अपने समर्थकों को छुड़ाकर ले गए। इस मामले में विधायक समेत 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। शुक्रवार को न्यायालय ने प्रत्येक आरोपी को उसके विरूद्ध केस में आये साक्ष्यों के बारे में जानकारी देते हुए उससे पूछा कि उन्हें इसकी जानकारी है या नहीं। इस केश में आरोपियों का बयान दर्ज होने के बाद अब फैसले का वक्त करीब आ गया है।





Comments