घाघरजनी वॉटर फॉल में नहाने पहुँचे बंगाल के युवक की डूबकर मौत
- Santhal Pargana Khabar

- Jul 7
- 1 min read

दुमका। दुमका जिला के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खरौनी बाजार के घाघरजनी वॉटर फॉल में नहाने आये बंगाल के एक युवक की डूबकर मौत हो गई है। चार दोस्त गोपीकांदर का वॉटर फॉल देखने पहुंचे थे। चारों दोस्तों में से एक दोस्त की डूबकर मौत हो गई है। चारों दोस्त पश्चिम बंगाल के नलहटी थाना क्षेत्र के चतरा गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद गोपीकांदर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। मृतक का पहचान रूपांकर दत्ता (22) के रूप में हुई हैं। वह नलहटी थाना क्षेत्र के चतरा गांव का रहने वाला था। गोपीकांदर पुलिस ने मृतक और बाकी दोस्तों के परिजनों को भी सूचना दे दिया है।

दो बाइक से खरौनी बाजार आये थे नलहटी के चार दोस्त
घटना के संबन्ध में रूपांकर के दोस्त साहिल अख्तर ने बताया कि योगेश गुप्ता, साहिल अख्तर, सरफराज हुसैन और रूपांकर दत्ता चार दोस्त दो बाइक पर सवार होकर खरौनी बाजार के घाघर जनी वॉटर फॉल घूमने आया था। कसाई पहाड़ के नीचे वाले घाट पर नहाने लगा। दोपहर 11 बजे करीब सभी पानी का मजा लेते हुए पानी में छलांग लगाना शुरू कर दिया। इसी बीच रूपांकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बचाओ-बचाओ का आवाज भी लगाया। उन लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन उसे बचाने का प्रयास असफल रहा। हो-हल्ला करने पर आस-पास धान रोपनी कर रहे ग्रामीण भी जुट गए और रूपांकर की खोजबीन शुरू कर दिया। गहरे पानी में करीब 45 मिनट तक रूपांकर को लोग खोजते रहें लेकिन नहीं मिला। बाद में उनका शव बरामद किया गया।









Comments