top of page

घर बंद कर छठ मनाने गया था परिवार, हो गयी चोरी

बेटी के शादी के लिये बनाये गहने समेत दो लाख की चोरी

दुमका। नगर थाना के हिजला रोड नाग मंदिर के समीप पिंटू कुमार साव के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार पिंटू साव फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। अपनी बेटी की शादी के लिए पेट काटकर गहना और नकद सहेज कर रखा था। छठ में पिंटू गिद्धौर पैतृक गांव गए थे। पिंटू का एक बेटा अपने घर में था। बीते सोमवार को वह घर बंद कर कानूपाड़ा स्थित अपने ननिहाल चला गया। जहां छठ हो रहा था। सोमवार देर रात करीब 2 बजे के करीब वह स्नान करने अपने घर आया, ताकि स्नान कर वापस ननिहाल जाकर छठ का डाला उठाकर घाट पर जा सके. लेकिन जैसे ही वह घर पहुंचा तो प्रवेश द्वार का ताला टूटा पाया।

घर के अंदर छिपा था चोर, निकला पड़ोसी

घर के अंदर जाने पर उसने देखा कि समान अस्त व्यस्त था। उसने शोर मचाया। लोग एकत्रित हुए। आस पास के लोग जब घर में प्रवेश किए तो एक चोर को घर में छिपकर बैठा हुआ पाया। फिर क्या था, सबने मिलकर चोर पकड़ा और उसका हाथ पैर बांध दिया। चोर कोई और नहीं बल्कि पड़ोस का ही था। उसकी कुटाई भी की गई।

चोरी के बाद सामान का बंटवारा कर रहे थे चोर

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि अन्य चोर उसके घर में है और चोरी के सामान का बंटवारा कर रहा है। स्थानीय लोग चोर के घर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद जब दरवाजा खुला तो दो चोर धक्का देकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इसी बीच सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बांध कर रखे गए चोर को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरी की इस वारदात में लगभग दो लाख रुपए नकद और गहना की चोरी हुई है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page