कौन बनेगा दुमका का पहला पूल चैम्पियन
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jul 26
- 1 min read

दुमका में पहली बार 8 बॉल पूल की प्रतियोगिता का आयोजन
दुमका। उपराजधानी दुमका में पहली बार 8 बॉल पूल की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का फाइनल 27 जुलाई को खेला जाएगा। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट का आयोजन रॉयल गेम जॉन दुमका की तरफ से किया जा रहा है। बड़े शहरों की तरह अब दुमका जैसे शहर में भी पूल मनोरंजन का एक साधन है और यहां भी खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। लोग बढ़-चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं।

दुमका जिले के 16 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
इस आयोजन में दुमका जिले के 16 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य अतिथि जामा मस्जिद के कमेटी सदस्य शमशेर आलम ने बताया कि जहां एक और युवा तेजी से मोबाइल और सोशल मीडिया में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह के इनडोर खेल को बढ़ावा देने से लोगों का मानसिक और शारीरिक दोनों विकास होगा। भाग लेने वाले प्रतिभागियों में शामिल शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर मनीष भारती ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है और आज के व्यस्त माहौल में लोगों को किसी न किसी गेम से जरूर जुड़ना चाहिए। मौके पर थे रॉयल गेम जोन के गौरव, सोहेल, अक्षय अमित और गोलू मौजूद थे।









Comments