top of page

कोयले के उडते धूल से परेशान महिलाओं ने किया सड़क जाम

दुमका। कोयला ढुलाई में लगी हाइवा वाहनों से उड़ने वाली धूल से लोग अब परेशान हो गए है। धूल इतनी की घर के अंदर खाने के सामानों और दीवारों में परत बैठ जाता है। मंगलवार को दुर्गापुर गांव में महिलाओं ने कोयला धूल से परेशान होकर सड़क जाम कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि धूल हमलोग परेशान हो गए है। घर दीवार के अलावे बेडरूम, खाने के समान सहित बर्तनों में भारी मात्रा में कोयला का धूल बैठ जा रहा है। कोयला ढुलाई कर रही धूल से प्रभावित होने वाले परिवारों को प्रत्येक माह एक तय राशि दे, ताकि साफ सफाई के अलावे स्वास्थ्य जांच करा सके।

महिलाओं ने एक घंटे तक रोके रखा कोयला लदे हाईवा

सड़क जाम कर रही महिलाओं ने करीब एक घण्टे तक हाइवा वाहनों को जाम रखा, जिसके बाद पेट्रोलिंग पार्टी ने महिलाओं एक लिखित आवेदन बीजीआर कम्पनी को देने की बात कहकर जाम हटवा दिया। इस दौरान शान्ति हांसदा, शिला सोरेन, सुशीला हांसदा, चंपा देवी, पूजा हेम्ब्रम, सलामी हेम्ब्रम, सुमिता मुर्मू, चुड़की हांसदा, सोनोति हांसदा, टेरेसा मरांडी, सिल्का मुर्मू, पार्वती देवी, रोजमेरी टुडू, मेरी हेम्ब्रम सहित अन्य महिलाएं शामिल थे।

दुर्घटना और धूल से त्रस्त है इलाके के लोग

जब से दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग से कोयला का परिचालन शुरू हुआ है। लोग दुर्घटना और धूल से त्रस्त है। आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है तो दूसरी तरह कोयला का धूल कपड़े और शरीर को गन्दा कर रहा है बल्कि फेफड़े तक कोयले का धूल पहुंच रहा है। कम्पनी द्वारा खानापूर्ति के लिए पानी का छिड़काव किया जाता है ताकि प्रशासनिक पदाधिकारियों को लगे कि पानी का छिड़काव किया जा रहा है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page