top of page

केस दर्ज करवाने वाली बीडीओ साहिबा हो गयी होस्टाइल

ree

आदर्श आचार संहिता के मामले में श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव हुए बरी

दुमका। चुनाव के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक 11 साल पुराने मामले में दुमका के एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायधीश एसडीजेएम मोहित चौधरी ने 17 जुलाई को श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव समेत जीवित बने तीनों अभियुक्तों को साक्ष्य के आभाव में बरी कर दियां। इस दौरान एमपी एमएलए विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता धर्मेन्द्र नारायण प्रसाद मौजूद थे। इस मामले में कोर्ट में दो वीडियो सीडी प्रस्तुत किया गया था जिसमंें आचार संहिता के उल्लंघन का वीडियो फुटेज रेकार्ड था और दोनों सीडी प्रुव भी हो गया था पर यह केश दर्ज करवाने वाली गोड्डा जिला के महगामा प्रखण्ड की तत्कालीन बीडीओ पायल राज गवाही के दौरान होस्टाइल हो गयी थी जिस कारण कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों को बरी कर दिया।


ree

श्रम मंत्री ने अधिवक्ता और शुभचिंतकों का जताया आभार

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि यह फैसला न सिर्फ मेरे व्यक्तिगत जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उन तमाम लोगों के लिए भी एक प्रेरणा है जो लोकतंत्र, न्याय और संविधान में अटूट आस्था रखते हैं। उन्हेंने कहा कि ‘‘प्रारंभ से ही न्यायपालिका पर विश्वास रखता आया हूँ और आज उनका सम्मान और बढ़ गया है। यह रिहाई उनके राजनीतिक जीवन को और ऊर्जा देगी, जनसेवा की भावना को और दृढ़ बनाएगी।’’ उन्होंने अपने अधिवक्ताओं का और सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार प्रकट किया।


ree

09 दिसम्बर 2014 को दर्ज किया गया था यह मामला

यह मामला गोड्डा जिला के पथरगामा थाना में 09 दिसम्बर 2014 में विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज किया गया था। गोड्डा के पथरगामा थाना में तत्कालीन बीडीओ पायल राज के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 144/2014 के तहत दर्ज करवाया था। यह मामला रिप्रेजेंटेटिव ऑफ पीपुल एक्ट की धारा 123, 133 और डिफेमेशन ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट की धारा 3 के तहत दर्ज किया गया था। इसमें राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन मंडल, जेवीएम प्रत्याशी संजीव आनंद एवं झामुमों प्रत्याशी राजेश साह के खिलाफ सरकारी जगह पर कार्यालय खोलने एवं पार्टी कार्यालय एवं झंडा-पोस्टर लगाने का आरोप है। आरोपियों में से भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन मंडल का निधन हो चुका है। अब इस केस में तीन ही आरोपी बचे थे। मौके पर राजद जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता डॉ अमरेंद्र कुमार यादव मौजूद थे।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page