कार और बाइक मे जबरदस्त टक्कर, एक युवक की मौत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 3, 2025
- 1 min read

दुमका। दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हँसडीहा थाना छेत्र अंतर्गत शुक्रवार को एक ब्रेजा कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दो में से एक युवक की मौत हो गयी है जबकि दूसरा युवक घायल है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

तेज रफ्तार के कारण हुई दुर्घटना
बताया जा रहा है कि एक ब्रेजा कार (जेएच 04वाई1785) नोनीहाट से हंसडीहा की ओर जा रही थी जिसकी हंसडीहा की ओर से नोनीहाट की ओर जा रही बाइक (जेएच 04 एई1517) के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है।

पीजेएमसीएच अस्पताल पहुंचने पर युवक मृत घोषित
घायल युवक की पहचान दयालपुर गांव निवासी मानिक मांझी (19),पिता बुद्धिमान मांझी के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति कश्मीर औरतिया, पिता परशुराम औरतिया को भी चोटें आई हैं। दोनों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से हँसडीहा पुलिस वेन से दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां चिकत्सको ने मानिक मांझी को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
दुर्घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित मे किया। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।





Comments