कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता मंजुर नहीं: डीसी अभिजीत सिन्हा
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 20, 2025
- 1 min read

दुमका। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में भवन प्रमण्डल द्वारा जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने भवन प्रमण्डल के अधिकारियों से एक-एक कर सभी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि वैसे संवेदक जो कार्य को पूरा करने में देरी कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कर जिले के विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए।

सभी पदाधिकारी नियमित रूप से करेंगे औचक निरीक्षण
दुमका। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को जिले के सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी नियमित रूप से औचक निरीक्षण करें तथा पीडीएस दुकानों, प्राइमरी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में सेविका-सहायिका की उपस्थिति की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

लाभुकों को समय से मिल धोती-साड़ी
डीसी ने कहा कि लाभुकों को समयबद्ध तरीके से धोती-साड़ी योजना का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्तर पर विलंब न हो। बैठक में सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।









Comments