top of page

एनकाउंटर मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य और हेमलाल मुर्मू के बयान की निंदा

दिवंगत सूर्या हांसदा को न्याय दिलाने के लिए समन्वय समिति का गठन

दुमका। बुधवार को परिसदन दुमका में झारखंड क्रांति सेना और छात्र समन्वय समिति ने संयुक्त रूप से बैठक कर सूर्या हांसदा को न्याय दिलाने हेतु संथाल परगना समन्वय समिति का गठन किया गया। संथाल परगना समन्वय समिति का गठन कर सूर्या हांसदा के न्याय की लड़ाई और मामले की सीबीआई जांच करवाने के लिए सभी जनसंगठन, संस्था समिति, मंच और जनमानस को इस समिति से जुड़कर संयुक्त रूप से लड़ने का आह्वान किया गया।

सूर्या हांसदा के न्याय के लिए किया जायेगा जन आंदोलन

दुमका। क्रांति सेना केंद्रीय महासचिव निखिल मुर्मू ने कहा कि इस समन्वय समिति के माध्यम से संथाल परगना सहित समस्त झारखंड से विभिन्न जन संगठन जुड़ेंगे और एक मंच के नीचे आकर एक स्वर से सूर्या हांसदा के न्याय के लिए जन आंदोलन संघर्ष और कानूनी न्याय की लड़ाई को लड़ेंगे। छात्र समन्वय समिति के छात्र नेता श्यामदेव हेंब्रम ने कहा कि जिस प्रकार से साजिश रचकर एक उभरते हुए जननायक की हत्या प्रशासनिक माफिया गठजोड़ से की गई, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, इसमें समस्त झारखंडवासियों को एक मंच पर आकर न्याय के लिए लड़ने की जरूरत है।

कोर्ट न बनें सुप्रियो भट्टाचार्य और हेमलाल मुर्मू

छात्र नेता राजीव बास्की ने कहा कि सरकार सीबीआई जांच की अनुशंसा न करके उल्टा सूर्या हांसदा को अपराधी घोषित करने में लगी हैं। उनके लिए न्याय मांगने वालों को एजेंट, पार्टी का दलाल घोषित किया जा रहा है जो बेहद गलत है। झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य और विधायक हेमलाल मुर्मू बिना तथ्यों के खुद कोर्ट बनकर लोगों को अपराधी घोषित कर रहे हैं जो काफी निंदनीय है। मौके पर अमित मुर्मू, रवि राजमरांडी, सुरेश कुमार, लव किशोर, फ्रांसिस मुर्मू,अरविंद टुडू, अमन आदि सदस्यों उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page